Bleach Brave Souls एक 3D एक्शन गेम है, जिसमें खिलाड़ी इस अत्यंत ही लोकप्रिय एनिमे Bleach के कुछ सबसे महत्वपूर्ण चरित्रों को नियंत्रित करने का अवसर का आनदं उठाते हैं। इचिगो, ब्याकुया, रेनजी एवं केनपाची एवं इन जैसे ही कई अन्य एक बड़े लक्ष्य के लिए मिलकर काम करते हैं और यह लक्ष्य है: दैत्याकार प्रेतों के स्वरूप में मौजूद शैतानी शक्तियों से लड़ना।
Bleach Brave Souls में गेम को नियंत्रित करना अत्यंत सहजज्ञ है: अपनी बायीं ओर मौजूद वर्चुअल कंट्रोल स्टिक की मदद से आप अपने चरित्र को प्रत्येक परिदृश्य में इधर-उधर स्वतंत्रतापूर्वक घुमाते हैं। आपके स्क्रीन की दायीं ओर आपको वे सारे आवश्यक आक्रमण नियंत्रक मिलेंगे जो आपको प्रत्येक आक्रमण संबंधी गतिविधि के लिए उपलब्ध अलग-अलग बटनों की मदद से अपने दुश्मन का सामना करने में आपकी मदद करेंगे। आपके स्क्रीन के सबसे ऊपर बायीं ओर आपको वे बटन मिलेंगे जिनकी मदद से आप अभियानों के दौरान अपने मुख्य चरित्र को बदल सकते हैं।
Bleach Brave Souls में प्रत्येक अभियान काफी संक्षिप्त होता है। अधिकांश मामलों में आप इन्हें दो मिनट से भी कम समय में समाप्त कर सकते हैं। खासकर क्योंकि प्रत्येक परिदृश्य काफी विस्तृत और सूक्षमतापूर्ण, किंतु अत्यंत छोटा भी होता है। प्रत्येक दृश्य में, आपको छुपे हुए कंटेनर और उनमें छुपाकर रखी गयी सामग्रियाँ मिलेंगी, जिनकी मदद से आप अपने चरित्र में सुधार कर सकते हैं।
एक अभियान और दूसरे अभियान के बीच, आपको अपने चरित्रों में सुधार करने का अवसर मिलेगा। जैसे-जैसे वे रैंक में आगे बढ़ते रहेंगे, आपके चरित्र पहले से ज्यादा शक्तिशाली बनते रहेंगे, और इस क्रम में वे अधिकतम लाइफ प्वाइंट हासिल करते जाएँगे और आक्रमणों के दौरान दुश्मनों को ज्यादा क्षति पहुँचा सकेंगे।
Bleach Brave Souls एक 3D एक्शन गेम है, जो काफी हद तक Bleach Brave से प्रेरित है। इसमें उत्कृष्ट सिस्टम कंट्रोल एवं आँखें चौंधियाने वाले विजुअल्स भी मौजूद हैं। इस गेम में एक ही परेशानी है, और वह यह है कि आपको ढेर सारा अतिरिक्त डेटा डाउनलोड करना होगा।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Bleach Brave Souls आधिकारिक है?
Bleach Brave Souls वास्तव में Bleach गाथा के आधिकारिक उपन्यासों पर आधारित एक गेम है, हालांकि प्रशंसक बहस करते हैं कि वे विहित हैं या नहीं, क्योंकि वे ब्लीच के निर्माता टिटे कुबो द्वारा नहीं लिखे गए थे, हालांकि इसके लिए उनसे इनपुट अवश्य मिला था।
क्या मैं Bleach Brave Souls को PC पर खेल सकता हूँ?
हाँ, आप PC पर Bleach Brave Souls खेल सकते हैं। ऐसा करने के लिए, अपने कंप्यूटर पर मौजूद एमुलेटर पर हमारे द्वारा उपलब्ध कराये गये APK को इंस्टॉल करें। Uptodown पर, हमारे कैटलॉग में कई एमुलेटर उपलब्ध हैं, जैसे कि GameLoop, Nox और LDPlayer।
क्या Bleach Brave Souls में कोई 5-स्टार पात्र 6-स्टार पात्र में बदल सकता है?
हां, एक 5-स्टार पात्र Bleach Brave Souls में 6-स्टार पात्र में बदल सकता है। ऐसा करने के लिए, आपको आवश्यकताओं को पूरा करना होगा और जागृति या अवेकनिंग की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
क्या Bleach Brave Souls पे-टू-विन है?
नहीं, Bleach Brave Souls पे-टू-विन गेम नहीं है। गेम को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि इसकी सभी सामग्रियों को बिना भुगतान किये ही अनलॉक किया जा सके। हालाँँकि सूक्ष्म लेन-देन चीजों को आसान बना सकते हैं, पर आप बिना पैसे खर्च किये भी इसे खेल सकते हैं।
कॉमेंट्स
अपडेट में काफी समय लग गया, गेम में पुनः प्रवेश करने पर प्ले स्टोर पर अपडेट जारी रखने का संदेश आता है, ऐसा क्यों?और देखें
ऐप अपडेट बहुत धीमा है, मैं अभी भी खेल में प्रवेश नहीं कर सकता।
नया अपडेट कहाँ है?
अच्छा
खेल को कब अपडेट किया जा सकता है?
अच्छा खेल, कहानी और उपन्यास को संक्षेप में रखने का अच्छा तरीका है लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे इस खेल के साथ कई समस्याएं हैं.. फिर भी, एक शीर्ष स्तर के ब्लीच प्रशंसक के लिए, अब तक केवल बाजार में एक ही ...और देखें